उपलब्धियाँ :

शुरू से ही विद्यालय की गिनती उत्तर प्रदेश के अग्रणी विद्यालयों में रही है| इसमें कला, वाणिज्य तथा विज्ञान की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं | पूर्व वर्षों में विद्यालय में ढांचागत संरचना के क्षेत्र में विद्यालय भवन तथा प्रयोगशालाओं का आधुनिकीकरण किया गया है | विद्यालय में परंपरागत शिक्षा से आगे बढ़कर वर्ष 2001 में कंप्यूटर शिक्षा को प्रारंभ किया | आज विद्यालय में कंप्यूटर की तीन बड़ी प्रयोगशालायेँ हैं जिसमें लगभग 80 कंप्यूटर हैं तथा कंप्यूटर कक्षाओं के शिक्षण हेतु विद्यालय द्वारा पांच नियमित योग्य कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति की गई है| जिनके मार्गदर्शन में छात्रों को आधुनिक ज्ञान दिया जा रहा है जो प्रदेश में कीर्तिमान है |

आज विद्यालय के संपूर्ण दस्तावेज जैसे छात्र टी० सी०, अंकपत्र, कर्मचारियों का विवरण, वेतन तथा विद्यालय की अन्य प्रयोगशालाएँ जैसे - भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल तथा संगीत आदि की प्रयोगशालायेँ आधुनिक एवं नवीन उपकरणों से सुसज्जित है|

आज विद्यालय की प्रयोगशालाओं के साथ ही साथ पुस्तकालय भी आधुनिक है इसमें पर्याप्त फर्नीचर एवं लगभग 2500 पुस्तकों का संग्रह है तथा शीघ्र ही पुस्तकालय को कंप्यूटरीकृत कराए जाने का कार्य प्रगति पर है|

विद्यालय में बुनियादी ढांचागत क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है जिसमें विद्यालय नें पारंपरिक ऊर्जा से आगे बढ़कर गैर पारंपरिक ऊर्जा (सौर ऊर्जा) का एक 15 के० वी० का प्लांट लगाया है जिससे विद्यालय को बिजली की बचत एवं नियमित पावर बैकअप मिल रहा है |

विद्यालय की स्वच्छता एवं सेनिटेशन के क्षेत्र में छात्रों के शौचालयों में नवीन टाइल्स लगाई गयी तथा स्टाफ के लिए शौचालय का नवीनीकरण कराया इससे विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षक - कर्मचारियों के लिए साफ एवं सुन्दर शौचालय उपलब्ध हो गया है|

विद्यालय की क्षमता तथा कार्य कुशलता को ध्यान में रखकर विभाग ने विद्यालय को बोर्ड परीक्षा का केंद्र एवं बोर्ड परीक्षा का संकलन तथा मूल्यांकन के कार्य का उत्तरदायित्व विद्यालय को सौंपा गया है जो विद्यालय की साफ छवि को इंगित करता है| इस कार्य को कुशलता पूर्वक एवं निर्विवाद संचालन करने हेतु विद्यालय द्वारा मुख्य गेट, ग्राउंड, प्रत्येक गॅलेरी में सी०सी०टी०वी० कैमरे लगाए गए हैं | आज विद्यालय का सम्पूर्ण परिसर सी०सी०टी०वी० कैमरों से सुसजजित हैं।

विद्यालय के कार्यालय में दस्तावेजों के रखरखाव तथा छात्रों की सुविधा हेतु विद्यालय के कार्यालय का जीर्णोद्धार कराया गया तथा पर्याप्त फर्नीचर की व्यवस्था की गई | आज विद्यालय का कार्यालय सुंदर एवं पूर्णत कंप्यूटरीकृत है|

क्रीडा के क्षेत्र में विद्यालय ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया व शानदार सफलता अर्जित की | विद्यालय के छात्र केशव शर्मा कक्षा 12 नें दक्षिण एशिया अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया | भारत भूषण कक्षा 12 नें स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व किया | वहीं भारत के राष्ट्रीय खेल हाकी में विद्यालय के छात्रों ने प्रदेश स्तर पर मेरठ मंडल की टीम के रूप में प्रतिभाग किया तथा एन सी आर कप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया | विद्यालय के 03 छात्रों ने क्रिकेट तथा एक-एक छात्र ने टेबल टेनिस एवं जीमनास्टिक प्रतियोगिता प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग किया |

जूड़ो के क्षेत्र में विद्यालय के छात्र वरुण कक्षा 10 ने प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग कर कांस्य पदक प्राप्त किया | एथलेटिक के क्षेत्र में कक्षा 12 के छात्र अब्दुल रहीम ने उत्तराखंड राज्य में आयोजित 15 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया | शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 64 वी प्रदेशीय तैराकी प्रतियोगिता के आयोजन के लिए विद्यालय को एकल आयोजक बनाया गया जिसका आयोजन जनपद में पहली बार किया जाना था प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक एवं निर्विवाद संचालन विद्यालय द्वारा किया गया।

विद्यालय में एन०सी०सी० तथा स्काउटिंग की गतिविधियां सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। जिनके द्वारा राष्ट्रीय एवं राजकीय महत्व की सामाजिक गतिविधियां जैसे ट्रैफिक संचालन, स्वछता कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता आदि आदि कार्याें में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया जा रहा है।

Copyright @ 2020 | शम्भुदयाल इण्टर कॉलेज, गाजियाबाद | Designed & Developed by Priambs Inc