शैक्षिक प्रशासन -

विद्यालय की स्थापना से लेकर आज तक विद्यालय के आंतरिक संचालन हेतु सुयोग्य एवं सकुशल शिक्षा मर्मज्ञ प्रधानाचार्यों का विशेष योगदान रहा है| विद्यालय के प्रथम प्रधानाचार्य श्री चंपालाल गुप्ता हुए हैं उनके पश्चात विद्यालय में श्री घासीराम गोयल, श्री दाता राम अग्रवाल, श्री जे० पी० बंसल, श्री आर० डी० अग्रवाल, श्री एस० सी० रस्तोगी, श्री राम गुप्ता, श्री पी० एन० शर्मा, श्री जयप्रकाश गुप्ता, श्री कृष्ण कुमार शर्मा, श्री मदन कांत शर्मा, श्री ओम वीर शर्मा जैसे सुयोग्य प्रधानाचार्य का विद्यालय के शैक्षिक विकास में उल्लेखनीय योगदान रहा है|

वर्तमान समय में श्री देवेंद्र कुमार दिनांक 1 अप्रैल 2018 से विद्यालय के प्रधानाचार्य हैं जो एक कुशल प्रशासक एवं शिक्षाविद है। इनके मार्गदर्शन में विद्यालय में शिक्षा के साथ ही शैक्षिक प्रौद्योगिकी तथा बुनियादी संरचना में अभूतपूर्व प्रगति की है।

Copyright @ 2020 | शम्भुदयाल इण्टर कॉलेज, गाजियाबाद | Designed & Developed by Priambs Inc